उत्तराखंड के देहरादून से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक स्कूल शिक्षिका की मौत से पहले रिकॉर्ड किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शिक्षिका श्रृष्टि भंडारी रोते हुए अपनी मां और बहनों से माफी मांगती नजर आती हैं। साथ ही वह अपने पति और ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाती हैं। इस घटना के बाद मृतका के परिजनों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।